UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पीएम किसान समाधान शिविर में किसानों ने दर्ज करायी शिकायत*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक रराय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी - जनपद के पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे "पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तीकरण अभियान" के तहत वृहस्पतिवार को चौबेपुर क्षेत्र के बर्थराखुर्द पंचायत भवन पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 72 किसानों ने पीएम किसान योजना से सम्बंधित समस्याएं दर्ज कराई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।दोपहर बाद एडीओ कृषि कैलाश मौर्या ने समाधान शिविर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के बीटीएम देवमणि त्रिपाठी, तकनीकी सहायक नीतीश कुमार,सीएससी के प्रतिनिधि व्रजेश मिश्रा व इंडिया पोस्ट बैंक के प्रतिनिधि दिनेश तिवारी,लेखपाल राजेश यादव शिविर में उपस्थित रहे।

*पीएम किसान ऐप के से ई-केवाईसी करने में छूटे पसीने*

पीएम किसान ऐप के माध्यम से किसानों की ई-केवाईसी करने में नेटवर्क की समस्या के कारण परेशानी हुई।कृषि विभाग द्वारा निर्धारित ई-केवाईसी कराने के लक्ष्य को पूरा करने में कर्मचारी परेशान रहे लेकिन लक्ष्य को पूरा करने में नेटवर्क की समस्या आड़े आयी।इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील यादव,त्रिलोकी यादव,शंकर प्रकाश आदि किसान उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News