संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ ब्लाक क्षेत्र के वरूणा नदी तट पर बने चक्का व करोमा अंत्येष्टि स्थल बाद के चपेट में आ गया जहां आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। प्लेटफार्म ,इंटरलॉकिंग, सीमेंटेड कुर्सियां ,लगे हैण्डपम्प ,चबूतरा पानी मे डूब गया है तो भवन में पानी घुसने लगा है। प्रधान चक्का मधुवन यादव व प्रधान प्रतिनिधि करोमा भगत यादव ने बताया कि वरूणा नदी तेजी से बढ़ाव पर हैं जिससे खतरा बढ़ गया है। चौधरी परिवार अपने घर चले गए हैं। करोमा में चहारदीवारी आंशिक रूप से छतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नुकसान होने वाले सामान हटा लिए गए हैं।