संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी/चोलापुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह का सोमवार को सदर तहसील के चोलापुर में चुनाव जीत के बाद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। चोलापुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम और संगठन के सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे ने औपचारिक मुलाकात में अंग वस्त्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
इसके बाद नागेश्वर सिंह ने संगठन के सम्मानित सदस्य विवेक राय और आनंद राय के यहां अखंड रामायण में पहुंचे, जहां संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर सभी ने नागेश्वर सिंह को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की प्रगति की कामना की।
इस मौके पर अनिल राय, चंद्र प्रकाश सिंह, अभय यादव, राहुल चौबे, अतुल राय, राजकुमार मिश्र, सत्यप्रकाश चौबे आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई।