UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामनगर पुलिस ने गुमशुदा बच्ची को दो घण्टे में खोजकर किया परिजनों के हवाले

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सोमवार को रामनगर थाना में आवेदक द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री (उम्र 3-4 वर्ष) जो दिनांक 04 मई को दिन में अपने घर पर खेलते खेलते कहीं चली गई। जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आसपास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया। किंतु गुमशुदा के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उक्त गुमशुदा की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक गरिमा गौतम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त बच्ची को मात्र दो घण्टे के अंदर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्ची को पाकर द्वारा रामनगर पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। गुमशुदा बच्ची की खोज करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर राजकिशोर पाण्डेय, म0उ0नि0 गरिमा गौतम, म0कां0 उमा,का0 गौरव भारती आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News