UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हत्या के आरोप में एक अभियुक्त व दो बाल अपचारी गिरफ्तार, दो अदद चाकू बरामद

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर थाना रामपुर पुलिस ने हत्या के आरोप में एक अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो अदद चाकू बरामद किए हैं पुलिस ने यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार गौतम पुत्र हरिगेन गौतम निवासी बाजिदपुर थाना रामपुर, तथा दो बाल अपचारी शुभम उर्फ टमाटर गौतम पुत्र चंद्रेश गौतम निवासी ग्राम बाजिदपुर थाना रामपुर और लकी राव पुत्र राजेश राव निवासी ग्राम देवनाथपुर पचौली थाना रामपुर जिला जौनपुर हैं
पुलिस के अनुसार दिनांक 11 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे ग्राम विशाल गौतम की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नीयत से तीनों अभियुक्तों ने मिलकर विशाल गौतम को मेले से बुलाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से बसूही नदी में बोड़ा में भरकर फेंक दिया पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद चाकू बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रामपुर पर मु0अ0सं0 171/2025 धारा 140(1), 103(1), 238, 3(5) BNS व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 रामआश्रय कुशवाहा, उ0नि0 कमलेश कुमार यादव, का0 विनीत यादव एवं का0 सुरेश यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अजीत कुमार गौतम को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न्यायालय द्वारा अभियुक्त को जेल भेजा गया जबकि दोनों बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News