UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुलिस लाइन वाराणसी स्थित आफिसर्स गेस्ट हाउस में आगामी जी-20 सम्मेलन के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 08.05.2023 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कमिश्नरेट वाराणसी श्री एस् चन्नप्पा महोदय के अध्यक्षता में पुलिस लाइन वाराणसी स्थित आफिसर्स गेस्ट हाउस में आगामी जी-20 सम्मेलन के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन व यातायात कमिश्नरेट वाराणसी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनपद के होटलों के महाप्रबन्धक/प्रबन्धक द्वारा प्रतिभाग किया गया। महोदय द्वारा पूर्व में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान परिलक्षित कमियों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण करने हेतु तथा अगामी जी-20 सम्मेलन के निमित्त होटलों में उच्चकोटि की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News