संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष के निर्देशन में मुखबिर सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त सत्यम पटेल पुत्र सूरज पटेल निवासी बच्छाव महामना मालवीय इ0का0 के बगल में थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 21.10.2023 को समय 16.10 बजे अखरी बाईपास से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरादगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री अजय कुमार यादव,हे0का0 कमलेश सिंह,का0 रामपाल,म0आ0 सोनम सिंह थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी शामिल रहे।