संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर क्षेत्र में स्थित राजा साहिब बगीचा के समीप एक विवाहिता ने की आत्महत्याफांसी के फंदे पर झूलकर विवाहित दी जान मृतका का नाम सोनी वर्मा उम्र (25वर्ष )बताया जा रहा है.सोनी ने देर रात ससुराल में ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है सुबह ससुराल वालों ने लड़की के पिता राय प्रकाश को फोन पर सोनी के मरने की सूचना दी सोनी मूलरूप से सिंधी ताली बसंत नगर चन्दौली की रहने वाली थी सोनी की शादी 7 दिसंबर 2020 में बनारस के रहने वाले चन्दन सेठ नामक युवक के साथ हुई थी.मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा सोनी को परेशान किया जाता था..जिससे परेशान होकर रात में ही सोनी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. सुबह घटना की सूचना घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..सोनी का पति चंदन सेठ मौके से फरार है वही मायके पक्ष के लोग अर्दली बाजार चौकी पर मौजूद है।पिता की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ही और मेरी बेटी को न्याय मिले.