संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। समाज सेवा,स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की 41वीं चार्टर नाइट एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विज़िट का भव्य आयोजन होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल,मलदहिया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में रोटेरियन्स,उनके परिवारजन एवं विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब द्वारा वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल “यूनाइट फॉर गुड” की भावना को धरातल पर साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब ने स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण,नेत्र चिकित्सा,ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने विशेष रूप से क्लब के “गिफ्ट ऑफ आई” ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजा बलदेव दास बिड़ला हॉस्पिटल, मछोदरी में स्थापित इस परियोजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद मोतियाबिंद रोगियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अत्याधुनिक फेको मशीन,स्लिट लैंप एवं अन्य उपकरण स्थापित होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सोनभद्र जिले के पदरख गांव में महिलाओं की आजीविका सशक्त करने हेतु स्थापित पेपर प्लेट मशीन परियोजना तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों को सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश भाटिया ने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों एवं आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा अब तक 7 नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं,जिनके माध्यम से 128 मोतियाबिंद रोगियों की आंखों की रोशनी वापस लाने में सफलता प्राप्त हुई है। क्लब के गौरवपूर्ण 41 वर्षों की यात्रा का सजीव वर्णन वरिष्ठ रोटेरियन्स प्रदीप अग्रवाल एवं अनिल बजाज ने किया। इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्यों,पूर्व अध्यक्षों,वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं दानदाताओं को सम्मानित भी किया गया। क्लब सचिव सतीश बजाज ने आगामी माह में आयोजित होने वाले सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संयोजन अनिल जाजोदिया,रोहित पाठक,चंद्र प्रकाश सिंह,विवेक अग्रवाल एवं संतोष सोनी ने किया। सफल संचालन टी. गजानन जोशी तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल मेहता ने किया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन डॉ. अनु अग्रवाल,सहायक गवर्नर,विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ रोटेरियन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉ. अरुण गुप्ता,अवधेश गुप्ता,षष्ठी बोस,कमल कपूर,दिनेश गर्ग,श्याम सुंदर प्रसाद,कुमार अग्रवाल,उमा शंकर पोद्दार,विजय नारायण कपूर, संजय गुप्ता,सुभाष चंद्र बागला,आर.सी. जैन,राजेंद्र मोहन साह,सुभाष पिपलानी,अनिल गुप्ता,मनोज जाजोदिया,अविनाश मेहरोत्रा,एस.डी. रघु,ज्ञानेश्वर एवं उदय राज सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।