विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- गरीब असहाय व जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता एवं विभिन्न जुलूस त्योहारों पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन के सहयोग को लेकर पुलिस उपायुक्त वाराणसी काशी जोन आर एस गौतम द्वारा मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डम्पी तिवारी "बाबा" को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आप द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में गरीब, असहाय व जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता की गई एवं विभिन्न जुलूस /त्यौहारों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन का उल्लेखनीय सहयोग किया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए आपकी प्रशंसा की जाती है।हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, लगन एवं मनोयोग से कार्य करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी की शान्ति / कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान देते रहेंगें। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।