संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। एंडोमेट्रियोसिस सोसायटी आफ इण्डिया 20 से 22 दिसंबर 2024 तक वाराणसी में पहली बार राष्ट्रीय एंडोमेट्रियोसिस सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख स्त्री रोग स्त्रियों एंडोमेट्रियोसिस विशेषज्ञ शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया जाएगा। उक्त बातें स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष व राष्ट्रीय सम्मेलन की आयोजन सचिव प्रो. संगीता राय एवं प्रो.शिखा संचालन ने संयुक्त रूप से कहीं।इस सम्मेलन का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को प्रभावित करने वाली इस बीमारी पर वैज्ञानिक चर्चा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। यह सम्मेलन एंडोमेट्रियोसिस से जुड़े चिकित्सा और सामाजिक मुद्दों को संबोधित करेगी। ईएसआई के अध्यक्ष डॉ पीएस महापात्रा,सचिव डॉक्टर पी के मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र की समन्वयक डॉक्टर अनुराधा खन्ना,आयोजन अध्यक्ष डॉ सुधा सिंह, डॉक्टर नीलम ओहरी तथा आयोजन सचिव डॉक्टर संगीता राय का भी योगदान होगा।इसमें 20दिसम्बर 24 को चार विशेष कार्यशालाएं- कैडावर कार्यशाला,नियर- लाइन एण्डोस्कोपी,बांझपन और एंडोमेट्रियोसिस,महिलाओं के स्वास्थ्य में अल्ट्रासाउण्ड कार्यक्रम आयोजित की जायेंगी।21दिसम्बर को शोध-पत्रों की प्रस्तुति और चर्चा और एंडोमेट्रियोसिस पर सामाजिक जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा और 22 दिसम्बर को शोध-पत्रों का पठन और चर्चा होगा।इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डा.दयाशंकर मिश्र दयालू और विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी करेंगी।इस पत्रकार वार्ता के दौरान प्रो.संगीता राय,प्रो.शिखा संचालन,डा.ममता,डा.अनुराधा खन्ना,डा.सुधा सिंह,डा.नीलम ओहरी,डा.मधुलिका सिंह आदि उपस्थित रहीं।