संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15-11-2023 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर सुरही मोड़ के पास से अभियुक्त 01. इंदल यादव पुत्र स्व0 बाबा यादव निवासी ग्राम छुवलिया, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद देसी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0392/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत,उ0नि0 संग्राम सिंह यादव,उ0नि0 पवन कुमार यादव,हे० का० विश्वनाथ यादव,का0 रूपचन्द सरोज,का0 अशोक कुमार यादव,का0 अम्बिका प्रसाद थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।