पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा*
रामपुर। थाना क्षेत्र के नरसिंहदासपुर सपही गांव में हौशीला प्रसाद मिश्र दयाशंकर मिश्र एवं रविन्द्र मिश्र शेषनारायण मिश्र जितेंद्र मिश्र आशीष मिश्र पिंटू के आवास पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा का वाचन प्रयागराज से पधारे आचार्य पंडित नित्यानंद शुक्ला जी कर रहे हैं।चौथे दिन आचार्य जी ने भक्तों को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी में डुबकी लगवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से न केवल आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान होता है बल्कि जीवन के समस्त पाप, ताप और संताप भी नष्ट हो जाते हैं। जीव परम पवित्र होकर भगवान की शरण को प्राप्त करता है।उन्होंने अजामिल, जड़ भरत, भक्त प्रह्लाद, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन तथा वामन भगवान की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य जी ने कहा जैसी संगति में मनुष्य रहता है, वैसा ही उसका जीवन बनता है इसलिए सत्संग का महत्व सबसे ऊपर है।कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी शामिल रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, आदित्य नारायण दुबे, हिमालय दुबे, बाके तिवारी, विष्णु दुबे समाजसेवी अरुण मिश्र पुजारी मिश्र अवधेश छोटेलाल नेता सुरेन्द्र चौरसिया विकास मिश्र सतीश मिश्र और रामचंद्र पटेल सहित सैकड़ों लोग कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद में सराबोर हुए।