UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जैतपुरा क्षेत्र में कार से कुचलने के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Updated on: 29 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के पहड़िया मंडी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान आरोप है कि विशाल सिंह ने अपनी कार से जानबूझकर कई बार विशाल पटेल को टक्कर मार दी, जिससे विशाल पटेल, दिलीप सोनकर और अधिवक्ता हरिवंश मिश्रा घायल हो गए। घायलों को पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से विशाल पटेल को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और दिलीप सोनकर की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 171/26 में धारा 281 एवं 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। घटना में प्रयुक्त शेवरले क्रूज़ कार (GJ-06-FQ-0808) को बरामद कर आरोपी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News