संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में किए जा रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को वीडीए जोन 01की प्रवर्तन टीम द्वारा वार्ड- सिकरौल के अंतर्गत विनय कुमार जायसवाल द्वारा मकान संख्या एस.17/ 25-03 नदेसर में पूर्ण निर्मित जी+3 के भवन मे बिना अनुमति के बेसमेंट का अवैध निर्माण किया जा रहा था जिसे जोन 01 की प्रवर्तन टीम द्वारा सील कर क्षेत्रीय थाना कैंट पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।इस कार्यवाही में जोनल अधिकारी सिंह गौरव जयप्रकाश, अवर अभियंता अतुल मिश्रा मौजूद रहे