UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्वयंसेवक देश के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय ताकत हैं जो समाज को जोड़ने का कुशल नेतृत्व करते हैं

Updated on: 07 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। स्वयंसेवक देश के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय ताकत हैं जो समाज को जोड़ने का कुशल नेतृत्व करते हैं।

आज रविवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय शिविर के आयोजन में अपने सम्बोधन में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 आख़िलानन्द सिंह ने व्यक्त किया।शिविर महाविद्यालय के रानी बाजार राजा तालाब परिसर में आयोजित किया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया। दोपहर जलपान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,लोकगीत,भजन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत सहित पर्यावरण आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम में डॉक्टर अर्चना सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिविर में दोनों इकाइयों के कुल 200 स्वयंसेवकों ने भाग लिया और अपने हुनर,कला,कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News