UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

**चोलापुर में अधेड़ की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव, पुलिस व फोरेंसिक टीम कर रही छानबीन*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर- चोलापुर थाना के नोहिया डीह गांव में शुक्रवार की रात अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतक के पुत्र ने बहन की ससुरालवालों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।नेहिया डीह गांव निवासी रामधनी दुबे (50) झाड़-फूंक करते थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोये थे। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी सरोजा देवी जगाने पहुंची तो देखा कि उनका खून से लथपथ शव पड़ा है। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार, एडीसीपी मनीष शांडिल्य और थाना प्रभारी चोलापुर राजेश त्रिपाठी पहुंच गए। पुलिस ने घरवालों से घटना के बाबत जानकारी ली। वहीं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन कराई गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए।मृतक के पुत्र अभिषेक दुबे ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पिता से मेरी बहन के ससुराल वालों से काफी दिन से बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। आरोप लगाया कि उनके परिवार वाले लगातर पिता (रामधनी) को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News