UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

02 नफर अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर 6 अदद बुलेट मोटर साइकिल व एक अदद स्कूटी के साथ, थाना चौक, आदमपुर व जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, कोतवाली, चेतगंज महोदय के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी, प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 04.01.2024 को देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में मु0अ0सं0-002/2024 धारा 379/411/413/414 IPC व मु0अ0सं0 003/2024 धारा 379/411/413/414 IPC थाना चौक तथा थाना आदमपुर व जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी के मुकदमों में भी वांछित दो नफर अभियुक्तगण 1. अभियुक्त दीपक कुमार सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी SA- 19/110 K दीनदयालपुर नक्खी घाट थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 22 वर्ष 2. अभियुक्त आलोक सेठ पुत्र रामेश्वर सेठ निवासी पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 23 वर्ष को चोरी के 6 अदद बुलेट व । अदद स्कूटी के साथ SSPG कबीर चौरा अस्पताल के पास से दिनांक 04.01.2024 समय 20.15 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण:-दिनांक 03.01.2024 को थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी पर दो बुलेट चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर चोरी हुये दोनों बुलेट के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-02/2024 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0-03/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा उक्त चोरी गये बुलेट गये सम्बन्ध में सीसीटीवी फुटेज व आस-पास के थाना आदमपुर व थाना जैतपुरा से भी सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि थाना आदमपुर से भी दो बुलेट की चोरी की घटना व थाना जैतपुरा से भी दो बुलेट चोरी की घटना हुई। थाना चौक, आदमपुर, जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा कबीरचौरा अस्पताल के पास आपस में अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि दो बिना नम्बर के बुलेट गाड़ी से दो लोग आते हुए दिखाई दिये संदिग्ध प्रतीत होने पर गाड़ी रोककर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 31.12.2023 को जो बुलेट छोटी पियरी व हड़हा सराय बेनिया बाग से चोरी हुई थी, वही है। फिर दोनों संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताये कि साहब तीन चोरी की बुलेट व एक स्कूटी आलोक सेठ के घर पर है तथा एक बुलेट चोरी की दीपक कुमार के घर बिक्री करने के लिए छिपा कर रखे है। अभियुक्तगणों के निशानदेही पर थाना चौक, आदमपुर व जैतपुरा की संयुक्त टीम द्वारा आलोक सेठ के घर पुरानापुर पर दविश दी गयी तो उनके घर से तीन बुलेट व एक स्कूटी चोरी की बरामद की गयी तथा एक बुलेट अभियुक्त दीपक कुमार के घर नक्खी घाट पर दविश देकर बरामद की गयी तथा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास कुल 6 अदद चोरी के बुलेट व एक अदद चोरी की स्कूटी बरामद की गयी। चोरी में संलिप्त अभियुक्त शुभम सेठ पुत्र सोहन सेठ निवासी ग्राम सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ अभियुक्तः-अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं दीपक कुमार सिंह अपने दोस्त आलोक सेठ व शुभम सेठ के साथ मिल कर एक गैंग बनाकर अपने व अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर लाभ के लिए बनारस व आस-पास के क्षेत्र में गाड़ियाँ चोरी करते है तथा उसको अलग-अलग जगहों पर अलग अलग लोगों को बेच देते है। जिससे हमलोग अपने तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते है। जो बुलेट आपलोगों द्वारा बरामद की गयी है उसमें से दो बुलेट हमलोग पियरी क्षेत्र से तथा दो बुलेट आदमपुर थाना क्षेत्र से व दो बुलेट जैतपुरा थाना क्षेत्र से चोरी किये थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News