UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*रामनगर पुलिस द्वारा एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद मोटर साइकिल व एक अदद टीवीएस मोपेड बरामद करने में सफलता प्राप्त की*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के नेतृत्व में दिनाक 14/09/2023 को उ0नि0 जयप्रकाश सिंह मय हमराह आनिए श्री अजीत प्रताप यादव, का) गौरव भारती व का) संदीप गुप्ता द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मोदी तिराहा के पास से अभियुक्त विजय बहादुर गौड़ पुत्र राजेश गौड़ निवासी बहुआर थाना जमालपुर जिला मिर्जापुर को समय 00.50 बजे गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस व एक अदद टीवीएस मोपेड बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 0182/2023 धारा 41/411/413/414/ 419 / 420/420/467/ 468 / 471 पंजीकृत किया गया। थाना रामनगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्र0नि0 श्री भरत उपाध्याय,उ0नि0 जयप्रकाश सिंह,उ0नि0 श्री अजीत प्रताप यादव,का0 गौरव भारती,का0 संदीप गुप्ता थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News