अतुल राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी।हरहुआ बैजलपट्टी स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज मे स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र पांडेय तथा बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक महिमा तिवारी के पर्यवेक्षण और निगरानी मे बोर्ड परीक्षा सकुशल पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।शुक्रवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र मे कुल 378 मे से कुल 38 छात्रो ने परीक्षा छोड़ दी।केन्द्र व्यवस्थापक शेर बहादुर विश्वकर्मा और स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं एडीओ कृषि हरहुआ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम को इंटर के कुल 22 छात्रो मे केवल 17 छात्र उपस्थित रहे।इस प्रकार केवल शुक्रवार को कुल 43 छात्र परीक्षा छोड़ चुके हैं।स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि प्रश्नपत्रो को बहुस्तरीय सुरक्षा मे तथा चौबीस घंटे कैमरों की निगरानी मे रखा गया है।केन्द्र पर सभी कमरों मे दो दो कक्ष निरीक्षको के अलावा पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रही है।केन्द्र व्यवस्थापक शेर बहादुर विश्वकर्मा तथा बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक महिमा तिवारी द्वारा बताया गया कि शनिवार को शाम को इंटर की रसायन शास्त्र की परीक्षा संपन्न होने के साथ बोर्ड परीक्षाओ का यह अभियान विराम ले लेगा।उन्होने परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों,स्टैटिक मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरो का आभार प्रकट किया।प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण ने परीक्षा की सुचिता के प्रति जिम्मेदारियां निभाई।