घर में मचा कोहराम
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
मुंगराबाद शाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग पर सरोखनपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक और साइकिल में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जानकारी के अनुसार, सरोखनपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (36 वर्ष) रोज की तरह साइकिल से सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वे कुछ दूरी तय कर पाए, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में साइकिल सवार धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेन्द्र की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र अंश विश्वकर्मा और एक पुत्री अंशिका विश्वकर्मा छोड़ गया है।मौके पर पहुंचे सतहरिया चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।