UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ के अपार्टमेंट में स्पा सेंटर की आड में देह व्यापार, आपत्तिजनक वस्तुएं देख उड़े पुलिस के हो

Updated on: 23 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता डॉ दीपक गिरी

 

वाराणसी। सारनाथ के टड़िया चाकबीही स्थित एक अपार्टमेंट में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर एक युवक व एक युवती सहित संचालक व संचालिका को हिरासत में ले लिया। उनके पास से शक्तिवर्धक दवा एवं अन्य सामान बरामद किया। थानाध्यक्ष सारनाथ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टड़िया चकबीही के एस आर्यन कालोनी स्थित एक अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर स्पा सेंटर चल रहा है। उसके आड़ में वहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापा मार कर संचालक व संचालिका सहित एक युवक व एक युवती को हिरासत में ले लिया। उनके पास से शक्तिवर्धक दवाइयां सहित आपत्तिजनक चीजें मिली। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस जांच में जुट गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News