UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मणिपुर के राज्यपाल महामहिम आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी के 70 वें जन्मदिन पर नगर में स्वच्छता अभियान और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामनगर आज दिनांक 03 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार शाम 8:00 बजे मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र किशोर पांडेय जी के सहयोग से असाम एवं मणिपुर के राज्यपाल महामहिम आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी के 70 वें जन्मदिन पर नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। तथा माननीय लक्ष्मण आचार्य जी के लिए दीर्घायु के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं केंद्रीय खादी ग्रामोउद्योग आयोग भारत सरकार सदस्य आदरणीय श्री नागेंद्र रघुवंशी जी ने कार्यक्रम के निमित्त नगर के प्राचीन सुप्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में यशश्वी राज्यपाल जी के लिए दीर्घायु मंगल कामना हेतु भजन कीर्तन तथा हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया साथ ही जनता के बिच मिष्ठान वितरण किया गया । पूर्व में माननीय राज्यपाल महोदय जी के द्वारा रामनगर में कराए गए विकास कार्यो के लिए नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उज्जवल मंगल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेश संतोष द्विवेदी महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह जितेंदर सिंह जित्तू अशोक जायसवाल सतेंद्र सिंह पिंटू लव कुमार वरुण सिंह जितेंद्र पांडेय राजेन्द्र शंकर अर्जुन शर्मा रितेश राय रितेश पाल गौतम मनोज यादव धीरेन्द्र प्रताप राजकुमार सिंह संजय पांडेय संतोष गुप्ता सुनील श्रीवास्तव सुनील सिंह अनिल सिंह संजय वाल्मीकि विकास बघेल राजन पाठक अनिरुद्ध कनौजिया भैया लाल आयुष गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News