संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस आज शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में गोष्ठी आयोजित कर पंचायतीराज संस्थाओं की ग्रामीण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान व लोकतंत्र की मजबूती के बारे में अवगत कराया गया।
बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में जनभागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। सभी को एकजुट होकर गाँव में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, शिक्षा,स्वरोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को पंचायत के माध्यम से प्रबंधन करनी चाहिए। योजनाओं का निर्माण गांव की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाने की जरूरत है।
सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरहुआ रवि सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर भेजे गये पत्र को पढ़कर सुनाया। जिसमें 16 वें वित्त आयोग में पंचायतीराज संस्थाओं को धन आवंटन बढ़ाये जाने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश भारती, पंचायत सचिव संजय सोनकर, सौरभ श्रीवास्तव, गणेश पटेल, दीक्षा श्रीवास्तव,सुरेश मौर्य ,अमीषा सोनकर ,गौरव विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार सहित ग्राम प्रधान व जिलामहामंत्री मधुबन यादव ,प्रधान दीपक चौहान ,प्रधान सोनू प्रधान रविन्द्र यादव ,भगत यादव ,राजनारायण पटेल, आशीष राजभर ,अन्नू उर्फ अनवर सहित कई प्रधान गण, सचिव एवं सफाईकर्मी उपस्थित रहे