UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*काशी इंस्टीट्यूट में "बायोकृति-2023" सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ:*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के भिखीपुर स्थित काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जैवप्रौद्योगिकी विभाग में बुधवार को विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र सिंह शेरा, संस्थान के प्रॉक्टर एवं सहायक प्रवक्ता डॉ वेद कुमार मिश्रा, सहायक प्रवक्ता अहर्निश मौर्या और अर्चना दीक्षित की संरक्षण में विभाग का तृतीय स्थापना दिवस "बायोकृति-2023" मनाया गया। संस्थान के निदेशक डॉ ए के यादव, डीन डॉ. डी एम श्रीवास्तव, डीन रिसर्च डॉ. सोनू और डॉ. शैलेन्द्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और बी टेक चतुर्थ वर्ष की विद्यार्थी अलका और नेहा द्वारा गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी के क्वालिटी मैनेजर पुष्पेन्द्र मिश्रा ने बायोटेक के विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस और एचआईवी के रोकथाम और सुरक्षा के लिए जागरूक किया।आई एफ टी एम यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के बायोटेक विभाग के डॉ. आनन्द कुमार ने ऑनलाइन के माध्यम से वैक्सीन डेवलपमेंट पर व्याख्यान दिया। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने बायोटेक से सम्बन्धित अलग-अलग क्षेत्रों में शोध कार्यों पर पीपीटी एवं पोस्टर द्वारा किए गए शोध कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों के महत्त्वों को बताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News