UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

देश के विकास का साक्षी बनना हमारे लिए परम सौभाग्य का अवसर* : विधायक टी0 राम

Updated on: 05 June, 2026

संबंध डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

हरहुआ मंगलवार को स्थानीय विकासखंड ग्राम पंचायत पुरबपुर और मोहनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।  कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि हम विकसित होते हुए भारत के साक्षी है ,यह हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का अवसर है। डबल इंजन की सरकार सर्वांगीण विकास को अंतिम दम तक पूरा करेगी  ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने कहा कि विकास ही सफर है और विकास ही हमारी मंजिल भी। खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे के मार्गदर्शन मे छोटी बच्चियो ने देशभक्ति गीत ,स्वागत गीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार व बीपीएम बसंतलाल व टीम ने कुल 190 लोगो को आयुष्मान कार्ड वकुल 821 लोगो के स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं प्रदान की। विधायक त्रिभुवन राम व अनिल मिश्र ने सुपरवाइजर इंदु यादव के देखरेख में गर्भवती की गोंद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। आवास ,शौचालय व किसान सम्मान निधि के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया।  एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने नैनो उर्वरक को कृषि के क्षेत्र मे बड़ी क्रांति बताते हुए जनसमुदाय को सहकारी समितियो की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन सुनील पांडेय व सचिव संजय गुप्ता ने की।

  प्रधान पुरबपुर ओमप्रकाश व प्रधान मोहनपुर संजय पटेल ने आये अतिथियों व ग्रामीणों को धन्यवाद सहित आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News