संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा वाराणसी का द्विवार्षिक अधिवेशन क्वींस इण्टर कालेज लहुराबीर वाराणसी में शुक्रवार को सकुशल सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन के प्रथम सत्र उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बृजेश कुमार सिंह उपप्रधानाचार्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रजीत सिंह यादव पूर्व उप शिक्षा निदेशक उपस्थित रहे।द्वितीय सत्र में जनपद के कार्यकारिणी का गठन किया जाना था जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में शशिकांत श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी और मंडलीय पर्यवेक्षक के रूप में विवेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।चुनाव में अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार यादव और सुधीर चन्द्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार पाण्डेय व अरुण कुमार, सचिव पद पर कमलेश कुमार उपाध्याय व अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु शेखर व रवीना रावत तथा ऑडिटर पद पर सुनील कुमार गुप्ता एवं श्रीमती किरण राय द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें सभी पदों पर मतदान की कार्यवाही चुनाव अधिकारी द्वारा किया गया। चुनाव के फलस्वरूप अध्यक्ष पद पर रितेश कुमार यादव को 76 मत और सुधीर कुमार वर्मा को 77 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार पाण्डेय को 119 मत और अरुण कुमार को 34 मत मिले। सचिव पद पर अमित कुमार सिंह को 112 और कमलेश कुमार उपाध्याय को 42 मत, कोषाध्यक्ष पद पर रबीना रावत को 99 मत और हिमांशु शेखर को 51 मत तथा ऑडिटर पद पर सुनील कुमार गुप्ता को 99 व किरण राय को 51 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार संगठन के अध्यक्ष पद पर सुधीर चंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अनुज कुमार पाण्डेय, सचिव पद पर अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रबीना रावत तथा ऑडिटर पद पर सुनील कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा किए जाने के उपरांत संगठन के पार्टी उपाध्यक्ष सुभाष सिंह द्वारा निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराया गया। अधिवेशन में मंडलीय अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव, मंडलीय सचिव महर्षि राज, पूर्व पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल ल्यूक, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष कुंदन सिनहा, पूर्व मंडलीय अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव पूर्व मंडलीय सचिव अनंत किशोर सहित जनपद के सभी शिक्षा विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारी व पदाधिकारी गण