पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर क्षेत्र के सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी गई। जानकारी के अनुसार अभिनव कुमार सरोज खंड विकास अधिकारी एवं राहुल सिंह ब्लाक प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पंचायत, कार्यालय पर ईओ गौरव सिंह चेयरमैन विनोद कुमार जयसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में थाने पर ध्वजारोहण कर झंडे की सलामी दी गई।
अम्बा जी संस्कृत विद्यापीठ सेहरा प्रधानाचार्य गणेश महराज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
विक्रमादित्य टारगेट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश कुमार गौतम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया बंशीलाल इंटर कालेज के द्वारा ध्वजारोहण किया गया प्राथमिक विद्यालय सपही में प्रधानाध्यापक उदयराज पटेल ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई। प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में प्रधानाध्यापक सुनील चौबे ने ध्वजारोहण किया गया वही सभी शिंक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।