UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 विकासखण्ड हरहुआ में समूह की सखियों ने भिन्न-भिन्न योजनाओं पर किया कार्यशाला 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं उनके परिवारों के सदस्यों का बैंक सखियों के माध्यम से प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से आच्छा दन हेतु विकासखंड हरहुआ सभागार वाराणसी में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यालय में अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल द्वारा उक्त तीनों योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा दावा निपटारा के बारे में जानकारी साझा की गयी। प्रधानमंत्री बीमा योजना में वार्षिक प्रीमियम 20/ भुगतान कर दो लाख का कवरेज प्राप्त होता है। इस योजना से जुड़ने हेतु आयु सीमा 18 से 70 वर्ष के बीच है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 436/ रुपए वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर दो लाख का कवरेज प्राप्त होता है। इस योजना हेतु आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच है। साथ ही 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोग अटल पेंशन योजना में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिससे 60 वर्ष बाद उन्हें एक निश्चित आय प्राप्त हो। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बैंकों की तरफ से ग्राहकों को सिस्टम जेनरेटेड मैसेज भी जा रहा है। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद ने महिलाओं से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में सभी समूह के परिवारों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।इस कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह ने बैंक सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में 77618 परिवारों एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 63,200 परिवारों का बीमा कराया जाना है। जिन दीदियो का बीमा पूर्व से हो चुका है। सभी से सुनिश्चित कराना है कि दिनांक 23 मई से अपने खाते में पर्याप्त धनराशि राखी रखें जिससे उनका बैंक ऑटोमेटिक प्रीमियम काट सके तथा जिनका नया पंजीकरण कराना है उनका पंजीकरण 01 जून से प्रारंभ करा दें। विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को बढ़ावा देने हेतु समूहों से 500/ का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि सिंह, ब्लाक मिशन प्रबंधक उत्कर्ष राव, रत्नेश सिंह एवं विभिन्न विकासखण्डों की बैंक सखियां उपस्थिति रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News