संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड कार्यालय मे बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे संचारी रोगो से रोकथाम के संबंध मे आवश्यक बैठक हुई ।बैठक मे बीडीओ हरहुआ ने कहा कि संचारी रोगो की रोकथाम के लिए पहली जुलाई से शुरु हो रहे एक माह के अभियान मे सबको युद्ध स्तर पर जुटना होगा। आगामी सप्ताह मे सभी पंचायत सहायको,ग्रामप्रधानो और पंचायत सचिवो को ब्लाक सभागार मे स्वास्थ्य विभाग हरहुआ की टीम द्वारा डेंगू,चिकनगुनिया रोगो से बचाव एवं नियंत्रण के बारे मे प्रशिक्षण दिया जाएगा।बैठक मे प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डा0 संतोष कुमार ने कहा कि सावधानी सर्वोत्तम सुरक्षा है।कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा पानी से भरे बर्तनो और टंकियो को सदैव ढक कर रखें।ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि इन रोगो के मच्छर दिन के समय काटते है इसलिए पूरी शरीर को ढके कपड़े पहनना ज्यादा प्रभावी होता है।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने डेंगू /चिकनगुनिया के लक्षणो तथा उनके उपचार सहित रोकथाम में प्रयुक्त कीटनाशकों के बारे मे जानकारी दी।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने दवाओं का सेवन डाक्टर की सलाह से लेने और ऐसे समय मे खान पान की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।बैठक मे पशु चिकित्साधिकारी डा0आशीष वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी पंकज यादव,सीडीपीओ रमेश यादव,एचईओ सतीश गुप्ता बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,एच एस राकेश कुमार सहित सचिव शामिल रहे।