UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी का विशेष ट्रैफिक अभियान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन एवं आदेशानुसार पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह द्वारा किया गया,जिसमें समस्त TI एवं TSI सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने,प्रेशर हॉर्न एवं अवैध हूटर के प्रयोग,अनाधिकृत वाहनों के संचालन,मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने तथा उल्टी दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। विशेष रूप से लोगों को गलत दिशा में वाहन न चलाने,सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाया गया यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News