UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जंसा थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड: डीसीपी के निर्देश पर अपराधियों को दिलाई गई कानून की शपथ*

Updated on: 27 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *वाराणसी* गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध पर कड़ा शिकंजा कसते हुए जंसा थाना क्षेत्र के सभी पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित की गई।

थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सभी हिस्ट्रीशीटरों की उपस्थिति का सत्यापन कर उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय और गतिविधियों की गहन जांच की। इस दौरान सभी अपराधियों को भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और पूरी ईमानदारी से जीवन जीने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस प्रशासन ने सभी को कानून का पालन करने की शपथ दिलाई और चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ अत्यंत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी गोमती जोन को पूरी तरह अपराध-मुक्त बनाना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।

ताजा ख़बर
© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News