UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लक्सा पुलिस ने चाइनीज मांझा विक्रेता को किया गिरफ्तार, 19.50 किग्रा.चाइनीज मांझा किया बरामद

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में खतरनाक व जानलेवा मांझा की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जद्दूमण्डी मे मंगलवार को छापेमारी किया गया।इस दौरान काली माता मंदिर जद्दूमण्डी के पास स्थित मांझा विक्रेता के दुकान से 19.50 किग्रा. चाइनीज मांझा बरामद किया गया।मांझा विक्रेता का नाम गौतम यादव पुत्र राजीव यादव निवासी जद्दू मंडी काली माता मंदिर अंतर्गत थाना लक्सा वाराणसी बताया गया। चेतगंज पुलिस ने अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 293, 125,223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लक्सा राजू कुमार, उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौकी प्रभारी औरंगाबाद, उ0नि0 करमबीर चन्द राय,का0 दुर्ग विजय कन्नौजिया,का0 प्रदीप कुमार शर्मा आदि शामिल रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News