संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- आगामी 14.12.2024 शनिवार को दिवानी कचहरी परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष व जिला जज संजीव पाण्डेय ने सोमवार को दीवानी परिसर के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला जज संजीव पाण्डेय द्वारा कहा गया कि यह प्रचार वाहन आमजन के बीच जाकर आगामी लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करेगा जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सन्तराम, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीओ अश्विनी कुमार दुबे, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल प्रभारी अपर जनपद न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अनिल कुमार (पंचम), अपर जनपद न्यायाधीश (प्रथम) रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार तथा जनपद के अन्य सभी न्यायिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दी गयी।