पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर पवांरा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया पवांरा के पास महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा , शासन की योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया गया इस दौरान उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद ने कहा कि आज की बालिका आत्म निर्भर भारत की नींव है । पुलिस विभाग सदैव महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान व सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है । प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए और किसी भी असुरक्षा की स्थिति में तुरन्त पुलिस से सहायता लेनी चाहिए । प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है । उन्होंने वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 , यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों पर तुरन्त सम्पर्क करने की सलाह दी । इन नंबरों पर तुरन्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है महिला कान्सटेबल डॉली वर्मा ने महिलाओं व बालिकाओं को निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने और बेझिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया तथा महिला अपराध से बचाव , साइबर क्राइम की रोकथाम व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं विधवा पेंशन , वृद्धा पेंशन योजना , सुकन्या समृद्धि योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना , नशा मुक्ति भारत अभियान , प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व लैंगिक तथा महिला से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की ।