UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मानवेंद्र सिंह सुमन पी.जी. कॉलेज में 200 छात्र-छात्राओं को वितरित की गई ड्रेस व किताबें

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर केराकत रविवार को क्षेत्र स्थित पेसारा पी.जी. कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के अंतर्गत एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित छात्र-छात्राओं को ड्रेस एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस, किताबें एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार के योग्य बनाना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कौशल विकास मिशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी आधुनिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। ड्रेस एवं किताबें प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने प्रदेश सरकार एवं कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News