UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अमेठी में खराब हुई रोडवेज एसी बस,यात्रियों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की आलमबाग बस स्टेशन,दिनांक–18/06/2026 को लखनऊ से वाराणसी कैंट के लिए संचालित एसी बस संख्या UP 78 LT 1094 सोमवार को बस खराब हुई थी अमेठी क्षेत्र के इन्होना बाजार से करीब 10 KM पहले अमेठीक्षेत्र में अचानक खराब हो गई। बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे,जिनमें कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस खराब होने के बाद यात्रियों को बीच रास्ते में ही काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज कर्मियों से दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने की मांग की,लेकिन उनकी शिकायत है कि परिवहन विभाग की ओर से कोई समुचित सहयोग नहीं मिला। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि बस में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं ने भी कंडक्टर से दूसरी बस में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया,लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बस के कंडक्टर ने उन यात्रियों का किराया वापस किया जिन्होंने नकद भुगतान किया था। हालांकि किराया वापसी में तय दूरी के अनुसार कटौती भी की गई। वहीं ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को तत्काल धनवापसी नहीं मिली। यात्रियों के अनुसार कंडक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि बस कैंसिल होने के बाद 24 घंटे के भीतर राशि उनके खाते में वापस कर दी जाएगी,लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद कई यात्रियों को अभी तक धनवापसी नहीं हुई है।यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए ऑनलाइन भुगतान करने वाले यात्रियों की राशि शीघ्र वापस कराने तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों में वैकल्पिक बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News