UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आसान तरीके से पैसे कमाने का लालच साइबर क्राइम को दे रहा है बड़ावा : डीसीपी चंद्रकांत मीणा 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

   

वाराणसी। डीसीपी वरूणा जोन चंद्रकांत मीणा ने कहा की तकनीक जैसे जैसे उन्नत हो रही है,हमारा जीवन आसान होता जा रहा है।आज ज्यादातर काम एक क्लिक की दूरी पर हैं।स्मार्टफोन ने हमारी जीवनशैली को भी स्मार्ट बना दिया है।लेकिन यही तकनीक साइबर अपराधियों के लिए ठगी और लूट का ज़रिया भी बन गई है।साइबर क्राइम के नए नए तरीके ईजाद किए जा रहे हैं और स्कैमर्स लोगों को अपने झांसे में फंसाने के लिए जाल बिछाए बैठे हैं।आसान तरीके से पैसे कमाने का लालच देकर ठगी कर रहे हैं।अंजान लिंक को ओपन ना करें अन्यथा आप भी साइबर क्राइम के शिकार हो सकते है।सतर्क रहे,किसी भी वेबसाइट को जांच परखकर ही खोले और प्रयोग करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News