UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पौधारोपण को महोत्सव की तरह मनायें : बद्रीप्रसाद वर्मा

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चक्का और औसानपुर मे शनिवार 20 जुलाई को 2200 पौधे लगाए जाएंगे।आज बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने चक्का और औसानपुर मे गड्ढो की खुदाई की प्रगति का अवलोकन किया।ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मधुबन यादव व प्रधान बाँकेलाल कन्नोजिया ने पौधरोपण कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने का आश्वासन दिया।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसे हम सभी को महोत्सव की तरह लगन और धूमधाम से मनाना चाहिए।निरीक्षण के समय सेक्रेटरी चंद्रबली राम,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल 'रज्जन',भगत सिंह यादव,आशीष राजभर,दीपक चौहान समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News