UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अखंड कीर्तन का समापन और प्रसाद वितरण हुआ संपन्न

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

 

वाराणसी। गंगा गोमती संगम तट पर स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रावण मास के समापन के बाद गुरुवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन आज शुक्रवार को समापन हुआ। गोस्वामी समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने बताया कि यह कीर्तन आज सकुशल संपन्न हुआ। बाबा मारकंडेय महादेव का विशेष श्रंगार किया गया। इससे मंदिर प्रागण आभा से जगमगा उठा। श्रद्धालुओंने उत्साह और आस्था के साथ कीर्तन में भांग लिया।कार्यक्रम समापन होने के बाद विधि पूर्वक हवन पूजा कर बाबा का प्रसाद वितरण किया गया।साथ ही पत्रकार साथियों को अंग वस्त्र और बाबा का प्रसाद दे कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर गोस्वामी समिति के पदाधिकारी बजरंग गिरी,संतोष कुमार गिरी,चंद्रभान गिरी अनिल गिरी राजेश गिरी  श्याम नारायण गिरी मिंटू विराट गिरी दिलीप गिरी गौरव गिरी विनोद गिरी त्रिलोकी गिरी विनायक  गिरी मारकंडे गिरी अर्जुन गिरी समेत गिरी समाज के कई सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर मनोकामना पूरति की कामना की। भक्तों ने आयोजन की सफलता के लिए गोस्वामी समिति का आभार जताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News