UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बहनों ने भैया दूज का पर्व स्नेह खुशहाली की कामना संग मनाया।* 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *हरहुआ।* हरहुआ-रामेश्वर क्षेत्र में भैया दूज का पर्व स्नेह व खुशहाली संग मनाया गया। मन्दिरों संग गुरुवार को परम्परागत स्थल पर गाँव की महिलाएं,लड़कियां थाल सजाकर अन्न,मिष्ठान, तरह -तरह के वनस्पतियों के पत्तियां,फूल,फल सहित इकठ्ठा हुई जहाँ पर भाई के नाम पर दीप जलाकर रुई को हल्दी संग दीर्घायु की कामना से गाँठ बनाई और कथा का श्रवण किया।

        रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य प0 अनू तिवारी के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मनाए जाने वाला भाई दूज का त्योहार भाई -बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को आदर सत्कार के साथ भोजन कराया था। यमराज के वरदान अनुसार जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में ही जाना पड़ेगा।यह दीपावली के दो दिन बाद आने वाला पर्व है। साथ ही गोवर्धन व अन्नकूट पूजा भी आज के ही दिन है। गोवर्धन पूजा करने के पीछे धार्मिक मान्यताएं हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का मानमर्दन कर गिरिराज की पूजा की थी। इस दिन रामेश्वर राधा-कृष्ण मंदिर सहित अन्य मन्दिरों में अन्नकूट का पर्व मनाया और भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

       हरहुआ, आयर ,बेलवरिया, सातो महुआ, विरापट्टी, चक्का,रामेश्वर, रसूलपुर ,बरेमा, खेवली, पेडूका,परसीपुर, जगापट्टी ,कोइराजपुर ,मुर्दहा , औरा, गहनी ,गोसाईपुर सहित कई गांवों में भैया दूज का पर्व बहनों ने हर्षोल्लास संग मनाया)

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News