UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 वीडीए की जोन वन की प्रवर्तन टीम ने सिकरौदा में हो रहे प्लाटिंग को किया ध्वस्तीकरण 

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार जनपद में हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वीडीए जोन वन की प्रवर्तन टीम द्वारा सोमवार को वार्ड- सिकरौल में अज्ञात लोगों द्वारा बिना लेआउट स्वीकृत कराये ही लगभग 130 मी ‌‌×140 मी के क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग किए जाने पर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 के अंतर्गत पूर्व में नोटिस की कार्रवाई की गई थी, परंतु प्लाटिंग करता द्वारा लेआउट शमन मानचित्र दाखिल नहीं किया गया।ऐसी सूरत मे सोमवार को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा, अवर अभियंता रोहित कुमार, वीडीए सुपरवाइजर प्रवर्तन दल तथा क्षेत्रीय पुलिस बल के लोग शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News