UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जल संरक्षण में मिर्जापुर पहले और वाराणसी दूसरे स्थान पर, दोनों जिलों को मिला दो-दो करोड़ का पुरस्कार

Updated on: 28 July, 2026

**जल संरक्षण में मिर्जापुर पहले और वाराणसी दूसरे स्थान पर, दोनों जिलों को मिला दो-दो करोड़ का पुरस्कार* 

 

मिर्जापुर/वाराणसी। जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में परचम लहराया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित JSJB 1.0 अवॉर्ड में मिर्जापुर को देश में पहला स्थान और वाराणसी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दोनों जिलों को विकास कार्यों के लिए दो-दो करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की पहल पर मिर्जापुर में भूगर्भ जलस्तर बचाने का अभियान शुरू हुआ था। वर्तमान जिलाधिकारी विशाल कुमार की देखरेख में इस अभियान को गति मिली और खासतौर से कोंन ब्लॉक में एक वर्ष के भीतर लगभग एक मीटर भूजल स्तर की वृद्धि दर्ज की गई। इसी उपलब्धि ने मिर्जापुर को देशभर में शीर्ष पर पहुंचाया।वाराणसी जिले ने भी पूर्व DM एस राजलिंगम वर्तमान मंडलायुक्त ने जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण में उल्लेखनीय काम करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया।जबकि वर्तमान DM सतेन्द्र कुमार इसे गति दे रहे है.जोन-वार पुरस्कार प्राप्त जिलों की सूची (₹2 करोड़ पुरस्कार

जोन-1 (उत्तर प्रदेश)1. मिर्जापुर (पहला स्थान)2. *वाराणसी (दूसरा स्थान* )3. जालौन (तीसरा स्थान)जोन-2 (छत्तीसगढ़)1. बलौद 2. राजनांदगांव 3. रायपुर जोन-3 (तेलंगाना1. आदिलाबाद2. नलगोंडा3. मंचेरियलजोन-4 (मध्य प्रदेश व राजस्थान)1. पूर्व निमाड़ (मध्य प्रदेश)2. भीलवाड़ा (राजस्थान)3. बाड़मेर (राजस्थान)जोन-5 (पूर्वोत्तर व जम्मू-कश्मीर)1. उत्तर त्रिपुरा (त्रिपुरा)2. राजौरी (जम्मू-कश्मीर)इसके अलावा कैटेगरी-2 में चयनित जिलों को एक-एक करोड़ और कैटेगरी-3 जिलों को 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News