संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रामनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर आज दिनांक 12 अगस्त 2024 दिन सोमवार सुबह 6:00 बजे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान श्री लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल पर मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया जिसके मुख्य अतिथि महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता रहे । मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने शास्त्री जी के प्रतिमा को पानी से साफकर माल्यार्पण किया स्वच्छता के दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा 'हर घर तिरंगा' आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक श्री लाल बहादुर शास्त्री जी जैसे महापुरुष के प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर नमन किया। बाह्य और अंतः जन जागरण के माध्यम से देश व्यापी इस अभियान में पूरी तन्मयता से जुड़ने व लोगों को प्रेरित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह पार्षद लल्लन सोनकर जितेंद्र पांडे अभिषेक कुमार सिंह पटेल विनोद पटेल धीरेंद्र प्रताप सिंह सुनील श्रीवास्तव मनोज यादव अविनाश सिंह अविनाश चौहान हंसराज यादव विकास बघेल सूचित पाठक स्वास्तिक श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।