UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जैतपुरा पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की टोटो बरामद*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमि0 वाराणसी के कुशल नेतृत्व में जैतपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 209 / 2023 धारा 379 भादवि थाना जैतपुरा वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अल्ताफ रजा उर्फ लपक पुत्र श्री अब्दुल कासिम उम्र 23 वर्ष, 2. मो0 रजा पुत्र श्री अब्दुल कासिम निवासीगण मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र 25 को नक्खीघाट पुल के नीचे वरुणा कारीडोर मार्ग पर दिनांक 30.08.2023 को समय 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम मे वरि0उ0नि0 अनिल कुमार साहू,उ0नि0 श्रीराम उपाध्याय, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत,हे0का0गणेश राय,का0कीर्ति कुमार, थाना जैतपुरा कमि0 वाराणसी शामिल रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News