पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर। थाना बरसठी पुलिस की महिला शक्ति टीम ने अपने कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी देवानंद रजक के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम द्वारा सोमवार, दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को बरसठी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को दो नाबालिग लड़कियाँ संदिग्ध अवस्था में स्टेशन परिसर में घूमती हुई दिखाई दीं, जो घबराई एवं परेशान नज़र आ रही थीं।स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ उन लड़कियों से शांतिपूर्वक पूछताछ की। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों लड़कियाँ किसी बात को लेकर घर से नाराज़ होकर निकली थीं। तत्पश्चात टीम ने उनके द्वारा बताए गए परिजनों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर उन्हें थाने पर बुलाया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों ने बरसठी पुलिस टीम के इस मानवीय एवं संवेदनशील कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।मिशन शक्ति टीम का विवरण उ0नि0 श्री सुरेन्द्र सिंह हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद का0 अभिषेक यादव म0का0 अनुपमा सिंह थाना प्रभारी देवानंद रजक के नेतृत्व में बरसठी पुलिस ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता से कार्य किया, वह मिशन शक्ति की सच्ची भावना को दर्शाता है और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है।