संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, सदस्य विधान परिषद/जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व पूर्व सांसद राजेश मिश्रा के नेतृत्व के भाजपा की विचारधारा और मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर सपा, कांग्रेस पार्टी व विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता लिया। जिसमे मुख्य रूप से पूर्व विधायक मेवालाल,महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ के नेता अभिषेक सोनकर , प्रफुल्ल पांडेय, प्रभु पटेल , बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भृगुनाथ पटेल, पूर्व प्रधान मनोज पटेल , पूर्व प्रधान गोपाल यादव आदि प्रमुख लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया।
(फोटो)