अतुल राय की खास रिपोर्ट
*पंचकोशी सड़क पर तीर्थ यात्रियों के लिए अलग लेन की नही है व्यवस्था।परिजनों ने इलाज करा कर लेकर घर गए,अधूरी रह गई यात्रा।एक दिन पूर्व हो चुकी है एक्सीडेंट से बाइक चालक की मौत।
*हरहुआ।* पंचकोशी यात्रा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर से चौथे पड़ाव शिवपुर के लिए जाते समय शुक्रवार को अपराहन लगभग 4 बजे दुनियापुर गांव के सामने स्थित पंचकोशी रोड पर यात्रा करते समय ऑटो से धक्का लगने से औसानपुर निवासी काशीनाथ यादव की पत्नी बुधना देवी उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बुधना देवी का इलाज करा कर पुनः वापस औसानपुर अपने घर ले गए। एक्सीडेंट के कारण बुधना देवी का पंचकोशी यात्रा पूरा नहीं हो सका।
पूरे एक माह तक दिन -रात चलने वाली पंचकोशी मार्ग पर कोई निर्धारित लेन न होने से घटनाएं शुरू हो गई। एक दिन पूर्व ही ट्रेक्टर के धक्के से एक युवक की मौत भी हो गई है। जिला प्रशासन इस धार्मिक तीर्थ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने की दिशा में बड़ी वाहनों के चलन को रोककर पुलिस गश्त लगाने का कार्य करे।
पंचकोशी उत्थान सेवा समिति के दिनेश सिंह ,अंजनी पंडा ,प्रधान प्रतिनिधि भगत यादव व राजनारायण पटेल ने पंचकोशी सड़क पर आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने का कार्य करे।ताकि पंचकोशी करने वाले तीर्थ यात्री सुरक्षित यात्रा पूरा कर सकें।