संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मिर्जामुराद। क्षेत्र के मनकईया गांव निवासी स्व. जगत राम शर्मा के घर मिर्जापुर जिले के कछवां थाने की पुलिस ने गुरुवार को मिर्जामुराद पुलिस के सहयोग से दहेज उत्पीड़न के दर्ज मामले में बार बार नोटिस देने के बाद भी कोर्ट में हाजिर न होने पर न्यायालय द्वारा धारा 82 की नोटिल चस्पा की गई।
मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मिर्जापुर जिले कछवां थाने में मनकईया गांव निवासी स्व. जगत राम शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा, सुनील, धर्मेन्द्र , भुआल, जितेंद्र व निर्मला देवी के खिलाफ डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज है कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस टीम द्वारा उनके घर पर जाकर डुगडुगी बजवाकर नोटिस चस्पा किया गया कि एक माह के अंदर अगर आरोपित हाजिर नहीं होता है तो धारा 83 के तहत घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।