UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भव्य शुभारंभ विश्वकर्मा मैरिज लॉन में अब हर मांगलिक आयोजन बनेगा यादगार

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। शुक्रवार को पहाड़ी गेट स्थित विश्वकर्मा मंदिर,डीएलडब्ल्यू,वाराणसी के समीप विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह एवं हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।विश्वकर्मा मैरिज लॉन के व्यवस्थापक पंकज सोनकर ने बताया कि यह मैरिज लॉन शादी-विवाह,सगाई (इंगेजमेंट),रिसेप्शन,बर्थडे पार्टी सहित सभी प्रकार के मांगलिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक अतिथि को बेहतर सेवा,आकर्षक सजावट, स्वच्छ एवं विशाल परिसर तथा सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी,ताकि हर आयोजन यादगार बन सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए विश्वकर्मा मैरिज लॉन को एक बार अवश्य अवसर दें। आयोजकों का उद्देश्य उचित शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे प्रत्येक समारोह भव्य और सफल बन सके

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News